दारोगा बहाली पर नीरज व प्रेमचंद्र में नोकझोंक

पटना : राज्य के सूचना एवं जनसपंर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने शुक्रवार को विधान परिषद में प्रेमचंद्र मिश्रा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दारोगा बहाली में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद्र मिश्रा की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि एक ही जिला के अधिकतर […]

पटना : राज्य के सूचना एवं जनसपंर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने शुक्रवार को विधान परिषद में प्रेमचंद्र मिश्रा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि दारोगा बहाली में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रेमचंद्र मिश्रा की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि एक ही जिला के अधिकतर महिला-पुरुष दारोगा बहाली में चयनित हुए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है.

उन्होंने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि बहाली में सबसे अधिक महिला व पुरुष पटना जिले के हैं. सदन में उन्होंने पूरी सूची भी पढ़ी, किस जिले से कितने लोग बहाल हुए हैं.
इसके बावजूद प्रेमचंद्र मिश्रा अपनी बात पर कायम रहे और उन्होंने कहा कि अगर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो सरकार को जांच कराने में क्या परेशानी है. अगर सत्तापक्ष मुझे झूठा साबित करना चाहता है, तो हम मांग करते हैं कि बिहार विधान परिषद की कमेटी से निष्पक्ष जांच करा लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >