पटना : श्रमिकों के निबंधन में तेजी लाएं अधिकारी

पटना : श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को राज्य में श्रमिकों के निबंधन कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी जिलों में सीएससी द्वारा श्रमिकों को दिये जाने वाला निबंधन पत्र बनाने में तेजी लाने को कहा. संबंधित पदाधिकारियों को साप्ताहिक बैठक कर योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन मंत्री कार्यालय […]

पटना : श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को राज्य में श्रमिकों के निबंधन कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी जिलों में सीएससी द्वारा श्रमिकों को दिये जाने वाला निबंधन पत्र बनाने में तेजी लाने को कहा. संबंधित पदाधिकारियों को साप्ताहिक बैठक कर योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन मंत्री कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिया. मंत्री ने श्रमिक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रमिकों के निबंधन में जो जिलों लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करना है.
इसके लिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने की सलाह दी. मंत्री ने प्रत्येक जिले में श्रमिकों के लिए चल रही सभी योजनाओं को दो महीने के अंदर पूरा करने का टास्क दिया. उन्होंने कहा कि समय पर काम पूरा नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारी को जवाब देना होगा. साथ ही बाल श्रम उन्मूलन कार्यक्रम के लिए सघन अभियान चलाने का आदेश दिया गया.
स्वाभाविक मृत्यु में निबंधित कामगार श्रमिकों के आश्रितों को एक लाख को बढ़ाकर दो लाख करने का निर्णय लिया गया है. दुर्घटना मृत्यु के मामले में निबंधित कामगार श्रमिकों के आश्रितों को चार लाख दिया जाता है. बैठक में श्रमायुक्त गोपाल मीणा, संयुक्त श्रमायुक्त विरेंद्र कुमार, उप श्रमायुक्त अपर्णा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >