पटना : अगस्त तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम होगा पूरा

पटना : बिहार विधान परिषद में केदार नाथ पांडे के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि पटना जिले के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगी हैं. कहीं अंधेरा होने की सूचना विभाग के पास नहीं है. खराब लाइटों को दोबारा चालू कराया गया है. अगस्त […]

पटना : बिहार विधान परिषद में केदार नाथ पांडे के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि पटना जिले के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगी हैं. कहीं अंधेरा होने की सूचना विभाग के पास नहीं है. खराब लाइटों को दोबारा चालू कराया गया है.
अगस्त तक सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लग जायेंगी. प्रो नवल किशोर यादव के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री ने कहा कि अंडरग्राउंड नाले की सफाई सुपर सकर मशीन से हो रही है. चार मशीनें जुलाई अंत तक खरीदी जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >