पटना : सूबे के 40 लाख किसानों को मिला किसान क्रेडिट कार्ड

पटना : विधान परिषद में कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि मार्च 2019 तक 40 लाख 49 हजार 89 किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत किये गये हैं. राधाचरण साह के अल्पसूचित सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो लाख 19 हजार 185 किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 2166 […]

पटना : विधान परिषद में कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि मार्च 2019 तक 40 लाख 49 हजार 89 किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत किये गये हैं.
राधाचरण साह के अल्पसूचित सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो लाख 19 हजार 185 किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 2166 करोड़ रुपये ऋण वितरित किये गये. योग्य कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. प्रत्येक तीन माह पर बिहार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाता है.
जलवायु परिवर्तन पर चर्चा रही सार्थक विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रो हारुण रशीद ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा सार्थक रही. दोनों सदनों के सदस्यों ने ज्वलंत समस्याओं को उठाया. उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान समस्याओं को रखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >