पटना : राज्य में मछलियों का जल्द होगा बीमा

पटना : राज्य के मछली पालकों के लिए खुशखबरी है. अब फिर मछलियों का बीमा होगा. पिछले साल बीमा कंपनियों ने मछलियों के बीमा में दिलचस्पी नहीं दिखलायी थी. पिछले दिनों पशु सह मत्स्य संसाधन मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों बैठक हुई थी, जिसमें बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों […]

पटना : राज्य के मछली पालकों के लिए खुशखबरी है. अब फिर मछलियों का बीमा होगा. पिछले साल बीमा कंपनियों ने मछलियों के बीमा में दिलचस्पी नहीं दिखलायी थी. पिछले दिनों पशु सह मत्स्य संसाधन मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों बैठक हुई थी, जिसमें बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी परेशानियों को बताया था.
विभाग ने उनकी परेशानियों को लेकर सकारात्मक रूख अपनाया. इसके बाद तय हुआ कि बीमा कंपनियां मछली के साथ- साथ बकरी, गाय और भैंस का भी बीमा करेगी. जल्द ही इसके लिए दर तय होगा. विभाग जल्द ही टेंडर निकालेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >