सभी सरकारी स्कूलों में पहुंचेगा नल का जल, मंत्री ने दिया आदेश

पटना : बिहार के सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में नल का जल का पानी पहुंचाया जायेगा. पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 2020 तक हर घर नल का जल पहुंचाने का विभाग के लक्ष्य को पूरा करने में सभी अधिकारी पूरा सहयोग करें. स्कूल परिसर में बने […]

पटना : बिहार के सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में नल का जल का पानी पहुंचाया जायेगा. पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 2020 तक हर घर नल का जल पहुंचाने का विभाग के लक्ष्य को पूरा करने में सभी अधिकारी पूरा सहयोग करें. स्कूल परिसर में बने शौचालय, यूरिनल में भी टैब लगाया जायेगा. पीएचइडी जब सरकारी स्कूलों में नल का जल योजना का पानी पहुंचेगा, तो स्कूलों में बच्चों की संख्या को ध्यान में रखकर टैब देगा,

स्कूल में सेकेंड लाइन में रहेगा हैंडपंप : स्कूलों में नल का जल पहुंचने के बाद भी हैंडपंप रहेगा. स्कूलों में लगे सभी हैंडपंप की समीक्षा करायेगी और जहां हैंडपंप की गहराई कम होगी. वहां राइजर पंप लगाकर उसे बढ़ाया जायेगा और ऐसी व्यवस्स्था की जायेगी कि गर्मी में किसी भी हैंडपंप का पानी किसी भी हाल में कम नहीं हो या छाेड़े नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >