मसौढ़ी : दानापुर कोर्ट की घटना के बाद बढ़ायी गयी सुरक्षा

मसौढ़ी : व्यवहार न्यायालय में पूर्व से ही सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था की गयी है और दानापुर कोर्ट में बुधवार को घटित घटना के बाद सुरक्षाकर्मी और चौकस होगयी है. सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय और व्यवहार न्यायालय से जेल तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया . बाढ़ : […]

मसौढ़ी : व्यवहार न्यायालय में पूर्व से ही सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था की गयी है और दानापुर कोर्ट में बुधवार को घटित घटना के बाद सुरक्षाकर्मी और चौकस होगयी है. सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय और व्यवहार न्यायालय से जेल तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया .
बाढ़ : ग्रामीण एसपी कांतेय शर्मा ने गुरुवार को बाढ़ कोर्ट परिसर में वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान सीसीटीवी, बंदियों की सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिसकर्मियों की स्थिति एवं कोर्ट हाजत की जांच की गयी.वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों की टीम ने बाढ़ जेल की भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
पटना सिटी : गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी. वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एएसपी बलिराम कुमार चौधरी व आलमगंज थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता न्यायालय परिसर पहुंचे. दोनों ने सुरक्षा में तैनात सैप जवानों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >