फुलवारीशरीफ : स्कूली बस तेज चलाने पर ड्राइवर को पीटा पथराव-फायरिंग, दारोगा बने बंधक

रामकृष्णानगर का मामला, नौ राउंड चली गोली पटना/फुलवारीशरीफ : रामकृष्णानगर के पिपरा में बुधवार की सुबह लोगों ने निजी स्कूल के बस ड्राइवर को बस तेज चलाने के कारण पीट दिया. इसके बाद लोग सुरक्षा गार्ड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और संचालक से भी उलझ गये. मामला बढ़ता देख सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग […]

रामकृष्णानगर का मामला, नौ राउंड चली गोली
पटना/फुलवारीशरीफ : रामकृष्णानगर के पिपरा में बुधवार की सुबह लोगों ने निजी स्कूल के बस ड्राइवर को बस तेज चलाने के कारण पीट दिया. इसके बाद लोग सुरक्षा गार्ड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और संचालक से भी उलझ गये. मामला बढ़ता देख सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग कर दी. फिर विवाद और बढ़ गया. आक्रोशित लोगों ने एक सुरक्षा गार्ड को पकड़ लिया और उसकी भी पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान गार्ड ने यह कह कर जान बचायी कि स्कूल संचालक के कहने पर उसने फायरिंग की थी.
लोगों ने उसकी बंदूक को भी तोड़ दिया. इधर, बाकी के सुरक्षा गार्ड स्कूल संचालक को लेकर हवाई फायरिंग करते हुए निकल गये. इस दौरान करीब नौ राउंड फायरिंग की गयी.
दारोगा को भी बनाया बंधक : वहीं, सुरक्षा गार्ड को छुड़ाने के लिए पहुंचे रामकृष्णानगर थाने के दाराेगा को लोगों ने बंधक बना लिया. हंगामे के साथ लोगों ने जम कर पत्थरबाजी की. तीन घंटे तक जम कर हंगामा हुआ. इसके बाद पुलिस ने लोगों समझा बुझा कर मामला शांत कराया. सुबोध ने रामकृष्णानगर थाने में मामला दर्ज कराया है. इसमें स्कूल संचालक, नित्यानंद सिंह, सन्नी सिंह, विनीत कुमार, सुरक्षा गार्ड शंकर दयाल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
क्या था मामला
सुबह पिपरा निवासी सुबोध कुमार अपने घर से बाइक निकाल रहे थे, तभी इस इलाके की एक बड़े निजी स्कूल की बस गुजरने के दौरान सुबोध की बाइक टकरा गयी. इसके बाद सुबोध और बस के चालक से बहस होने लगी.
इस दौरान सुबोध ने बस चालक पर हाथ चला दिया, जिसके बाद चालक ने इसकी खबर स्कूल संचालक को दी. स्कूल संचालक दो लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर अपने सादे और वर्दीधारी सुरक्षा गार्डों के साथ पहुंचे, तो सुबोध के पक्ष में खड़े स्थानीय लोगों से झगड़ा बढ़ गया. इस दौरान लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर दी, जिसे लोगों ने पकड़ा और बंदूक तोड़ दिया. लोगों का आक्रोश देखते हुए स्कूल संचालक वहां से खिसकने लगे.
उनके वाहन पर लोगों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया, जिसके बाद भागते हुए स्कूल संचालक के गार्डों ने करीब नौ राउंड फायरिंग की. राम कृष्णा नगर थानेदार सुबोध कुमार ने भी स्कूल संचालक के गार्डों द्वारा फायरिंग करने की बात स्वीकार किया है. तब मामला शांत हुआ. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >