पटना : नौ में से पांच स्कूलों के बच्चे यूनिफॉर्म में नहीं मिले

1841 बच्चों में केवल 776 विद्यार्थी ही मिले उपस्थित पटना : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के चार वरिष्ठ अफसरों ने नौ प्राथमिक और मिडिल स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इनमें पांच ऐसे स्कूल थे, जिनके बच्चे ड्रेस में नहीं थे. किसी भी स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिली. कुल स्कूलों में नामांकित बच्चों […]

1841 बच्चों में केवल 776 विद्यार्थी ही मिले उपस्थित
पटना : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के चार वरिष्ठ अफसरों ने नौ प्राथमिक और मिडिल स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इनमें पांच ऐसे स्कूल थे, जिनके बच्चे ड्रेस में नहीं थे. किसी भी स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिली. कुल स्कूलों में नामांकित बच्चों की संख्या 1841 रही, लेकिन केवल 776 बच्चे ही उपस्थित मिले. हालांकि मिड डे मील में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली. केवल एक स्कूल ऐसा मिला जहां मिड डे मील नहीं मिला.
नौबतपुर के गोआएं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जांच करने पहुंचे डीपीओ नीरज कुमार ने बतौर मिड डे मील मेें बनी खिचड़ी और चोखा भी चखा. इसकी गुणवत्ता उन्हें संतोषजनक लगी. यहां 145 बच्चों में केवल 77 ही स्कूल उपस्थित मिले. पता चला कि बच्चे धान की रोपनी के लिए गये हैं. डीपीओ ने शिक्षकों को हिदायत दी कि वे ग्रामीणों से बात कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करें. स्कूल में शौचालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली. इस स्कूल में पदस्थ चारों महिला शिक्षक थीं.
270 की जगह केवल 151 बच्चे ही मिले उपस्थित : इसी तरह डीपीओ लेखा मोतिउर रहमान भी विक्रम माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे, यहां बच्चों की संख्या 270 की तुलना में केवल 151 ही आये. इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अफसर भी विभिन्न ब्लॉक के प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे. उल्लेखनीय है कि इन दिनों शिक्षा विभाग के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण किये
जा रहे हैं.
एक नजर
निरीक्षण 9
शिक्षक 46
उपस्थित शिक्षक 37
नामांकित बच्चे 1841
उपस्थित बच्चे 776
ड्रेस में नहीं मिले 5

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >