पटना : पांचों वाहन लुटेरों को पुलिस ने लिया 24 घंटे के रिमांड पर

पूछताछ के बाद कई ठिकानों की हुई जानकारी, पटना से सहरसा तक छापेमारी पटना : पटना में कई वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाहन लुटेरों को कोतवाली पुलिस की टीम ने 24 घंटे के रिमांड पर लिया है. पुलिस ने हाल के दिनों में सीतामढ़ी व पटना में छापेमारी कर वाहन लूटेरे बबलू […]

पूछताछ के बाद कई ठिकानों की हुई जानकारी, पटना से सहरसा तक छापेमारी
पटना : पटना में कई वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाहन लुटेरों को कोतवाली पुलिस की टीम ने 24 घंटे के रिमांड पर लिया है.
पुलिस ने हाल के दिनों में सीतामढ़ी व पटना में छापेमारी कर वाहन लूटेरे बबलू कुमार, मो मेराज उर्फ रिंकू, मो मेराज उर्फ मुन्ना, मो फिरोज, पंकज कुमार और बबलू कुमार को फुलवारीशरीफ इलाके से गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था. इन लोगों के पास से चार वाहन भी बरामद किये गये थे.
इसमें पंकज व बबलू सहरसा के रहने वाले हैं और मो मेराज, मो फिरोज व मो मेराज द्वारा लूटे गये वाहनों को ठिकाने लगाते थे. हालांकि कोतवाली, पटनासिटी व अन्य थाना क्षेत्रों में लूटे गये वाहन बरामद नहीं किये जा सके थे. कोतवाली थाना क्षेत्र में चिरैयाटांड़ पुल के समीप इन अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो लूट ली थी.
इसके साथ ही दीदारगंज इलाके में स्विफ्ट कार लूट लिया था. दीघा में दो बार कार लूटने का प्रयास किया गया था. इससे यह स्पष्ट हो गया था कि वाहन लूटेरों का गैंग इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बावजूद सक्रिय था. उक्त स्कॉर्पियो के साथ ही अन्य वाहनों की बरामदगी को लेकर सभी अपराधियों को रिमांड पर लिया गया है.
पकड़े गये अपराधियों को रिमांड पर लेने के बाद कई थानों की पुलिस ने पूछताछ की. जिसमें पुलिस को वाहन लूटेरों के कई ठिकानों की जानकारी मिली है. पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पटनासिटी, फुलवारीशरीफ के साथ ही सहरसा में छापेमारी की. जिसमें गैंग के एक सदस्य के पकड़े जाने की सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >