पटना : एइएस से मरने वालों की खबर भी छिपा रही है सरकार : राबड़ी देवी

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सूखा और एइएस को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि सरकार सूखे को लेकर चिंतित नहीं है. वहीं, सरकार एइएस से मरने वालों की सूचना भी छिपा रही है. गुरुवार को विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से […]

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सूखा और एइएस को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि सरकार सूखे को लेकर चिंतित नहीं है. वहीं, सरकार एइएस से मरने वालों की सूचना भी छिपा रही है.
गुरुवार को विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की. राबड़ी देवी ने किहा कि सरकार झूठ बोल रही है. सरकार पानी का इंतजाम कागजों पर ही कर रही है. किसान परेशान हैं. सुखाड़ है. किसानों के लिए अनुदान की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पानी का पर्याप्त इंतजाम करे. एइएस को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि सरकार अपनी चूक विपक्ष पर क्यों डाल रही है.
बच्चे मर रहे हैं और वह आम खाकर खुशियां मना रही हैं. दरभंगा में एइएस से बच्चों की मौत हो गयी, लेकिन इसे छिपाया जा रहा है. सरकार को आम खाने की जगह गरीब के बच्चे का इलाज कराना चाहिए. अस्पतालों में डाॅक्टर, नर्स व बेड की कमी है. खाली पदों पर बहाली करनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >