पटना : तेजस्वी भगोड़े के रूप में जाने जायेंगे : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव एक भगोड़े के रूप में जाने जायेंगे. यदि वे यह सोच रहे हैं कि उनकी हर बात का कोई नोटिस नहीं कर रहा है तो वे भूल में हैं. हर वक्त इतिहास लिखा जाता है और उसे अपडेट किया जाता है. […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव एक भगोड़े के रूप में जाने जायेंगे. यदि वे यह सोच रहे हैं कि उनकी हर बात का कोई नोटिस नहीं कर रहा है तो वे भूल में हैं.

हर वक्त इतिहास लिखा जाता है और उसे अपडेट किया जाता है. लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा के माॅनसून सत्र तक उनकी गतिविधियां दर्ज हो चुकी हैं. सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव लगातार विधानसभा में नहीं पहुंच रहे हैं. लोकसभा चुनाव में जिस तरह से राजद की हार हुई है, उससे यह साबित हो गया है कि तेजस्वी ने अपनी हार की जिम्मेदारी ले ली है, लेकिन उनको बोलने में झिझक हो रही है.

एेसे में उन्हें अपनी जिम्मेदारी किसी को दे देनी चाहिए. उनके दल में कई ऐसे विधायक हैं, जो विपक्ष के नेता के तौर पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. वे कुछ तो त्याग करें. तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को अपना राजनीतिक गुरु और आका मानते थे. राहुल गांधी ने इस्तीफा देकर यह जताया है कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार उनकी वजह से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >