पटना : आय-व्यय पर वाद विवाद, राजद ने कानून व्यवस्था को बनाया मुद्दा

पटना : विधान परिषद की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद करीब सवा घंटा चली. इस दौरान आय-व्यय पर सामान्य वाद-विवाद के दौरान राजद के सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर घेरने की कोशिश की. तीखी नोकझोंक होने पर कई बार आसन को हस्तक्षेप करना पड़ा. वहीं, सत्ता पक्ष के सदस्यों ने बजट को […]

पटना : विधान परिषद की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद करीब सवा घंटा चली. इस दौरान आय-व्यय पर सामान्य वाद-विवाद के दौरान राजद के सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर घेरने की कोशिश की. तीखी नोकझोंक होने पर कई बार आसन को हस्तक्षेप करना पड़ा. वहीं, सत्ता पक्ष के सदस्यों ने बजट को नीतीश सरकार की दूरदर्शिता का परिचायक बताते हुए विकासोन्मुखी बताया. चर्चा के दाैरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.
आय व्यय पर बोल रहे डाॅ राम वचन राय को बीच में रोककर राजद के डॉ रामचंद्र पूर्वे ने धान की कम पैदावार को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया. सरकार से पूछा कि 2017-18 के मुकाबले 18-19 में धान का उत्पादन कम क्यों हुआ. इससे चूरा खाने तक में दिक्कत हो रही है. वहीं डाॅ रामवचन राय ने कहा कि सुखाड़ की स्थिति सरकार पैदा नहीं करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >