पटना : दवा विक्रेताओं ने जुलूस निकाल कर जताया विरोध

पटना : खुदरा दवा व्यापारियों को हर समय फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के नाम पर किये जा रहे भयादोहन के विरोध में सोमवार को बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया. सभी जिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिला मुख्यालय में जुलूस प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा. […]

पटना : खुदरा दवा व्यापारियों को हर समय फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के नाम पर किये जा रहे भयादोहन के विरोध में सोमवार को बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया. सभी जिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिला मुख्यालय में जुलूस प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा.
बीसीडीए के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने जुलूस में शामिल सभी केमिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में दवा दुकानों की अपेक्षा फार्मासिस्ट की उपलब्धता में घोर कमी रहने के बावजूद औषधि नियंत्रण-प्रशासन की ओर से भयादोहन किया जा रहा है.
पटना केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (पीसीडीए) की ओर से आयोजित जुलूस व प्रदर्शन कार्यक्रम गोविंद मित्रा रोड के महिमा पैलेस के प्रांगण से आरंभ होकर अशोक राजपथ से होते हुए डीएम के कार्यालय में पहुंच कर इस समस्या के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा.
डीएम को ज्ञापन बीसीडीए के संरक्षक उत्पल कुमार सेन, अध्यक्ष परसन कुमार सिंह, महासचिव अमरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया, पटना केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन कुमार यादव, सचिव संतोष कुमार, उपाध्यक्ष केएमपी सिंह, धर्मराज प्रसाद, अमरनाथ वर्मा ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >