बिहटा में खून से लथपथ वृद्ध की मिली लाश

बिहटा : थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप पैनाठी-दोघड़ा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम 65 वर्षीय किसान की खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि वहां साइकिल से घर जा रहे एक वृद्ध की मौत किसी दुर्घटना में हो गयी है. सूचना […]

बिहटा : थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप पैनाठी-दोघड़ा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम 65 वर्षीय किसान की खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि वहां साइकिल से घर जा रहे एक वृद्ध की मौत किसी दुर्घटना में हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुचीं. पुलिस को घटना स्थल से उनकी टूटी साइकिल व किसी गाड़ी का खून लगा लोहे का एंगल मिला है.
मृत सिमरी नावाद निवासी स्वर्गीय खेलाड़ी राय के 65 पुत्र बालदेव प्रसाद मंडल का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. घटना के बाद कुछ लोग इस बात को हवा देने में जुट गये की उनकी मौत दुर्घटना में नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है. हवा उड़ाया गया कि पहले रॉड से मारकर सिर को फोड़ दिया, फिर उसको एक वाहन से कुचल कर दुर्घटना का नाम दे दिया गया है.
इस चर्चा को मृतक के पुत्र परिजन ने पूरी तरह नकार दिया. इस मामले में मृतक के पुत्र रमेश कुमार मंडल ने अपने पिता की मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताया है. उन्होंने बिहटा थाना में अज्ञात वाहन व चालक पर तेजी व लापरवाही से गाड़ी से धक्का मारने का मामला दर्ज कराया है. परिजनों का कहना है कि वे बिहटा बाजार से शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे.
प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने भी इसे पूरी तरह दुर्घटना का मामला बताया है. उनका कहना है कि दुर्घटना करने वाली गाड़ी व उसके चालक का पता लगाया जा रहा है. पुलिस शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजने की तैयारी में जुट गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घर की महिलाओं की कारुणिक चीत्कार से पूरा गांव व आसपास का इलाका गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >