पटना : जिन बूथों पर मिले कम वोट, विश्लेषण करें : रविशंकर

भाजपा ने सदस्यता अभियान पर आयोजित की कार्यशाला पटना : केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हाल में संपन्न हुए 2019 लोकसभा चुनाव में जिस बूथ पर कम वोट मिलें, उसका विस्तृत विश्लेषण करें. वह रविवार को शहर के एक स्थानीय कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. यह […]

भाजपा ने सदस्यता अभियान पर आयोजित की कार्यशाला
पटना : केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हाल में संपन्न हुए 2019 लोकसभा चुनाव में जिस बूथ पर कम वोट मिलें, उसका विस्तृत विश्लेषण करें. वह रविवार को शहर के एक स्थानीय कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे.
यह कार्यशाला 6 जुलाई से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की गयी थी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि इस बार चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों के पास पर्ची नहीं पहुंच पायी थी. इसके कारणों की जांच करें. जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है, उसे जोड़ने के लिए अधिक से अधिक पहल करने की जरूरत है.
इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को खासतौर से पहल करने के लिए कहा. उन्होंने सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इससे जोड़ने के लिए भी कहा.
कुम्हरार विधायक अरूण कुमार सिन्हा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कार्यकर्ता 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए जनता का आभार घर-घर जाकर करें. इसके साथ ही 6 जुलाई से भाजपा सदस्यता अभियान शुरू करने और मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, शुद्धीकरण करने के लिए प्रचार-प्रसार करने की भी बात कही.
इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना. इस कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बांकीपुर विधायक सह
प्रदेश के सह-सदस्यता प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता युद्धस्तर पर भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ जाये. अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने के
लिए हर तरह की पहल करें. इस कार्यशाला को उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र ठाकुर, टीएन सिंह, वैद्यनाथ रमण, संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, कुमार राघवेन्द्र, रामजी सिंह, अजय मिश्रा, अभिषेक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >