पटना : नीतीश कुमार सर्व समाज की राजनीति करते हैं: संजय

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार सर्व समाज की राजनीति करते हैं. उनकी अपनी राजनीति है जो अपने अनुसार करते हैं. उनका अनुसरण तो लोग करते हैं, वे किसी का क्यों अनुसरण करें. लालू प्रसाद ने अपनी पूरी पॉलिटक्सि ही ऊंच नीच, अगड़ा-पिछड़ा और सांप्रदायिकता के बल […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार सर्व समाज की राजनीति करते हैं. उनकी अपनी राजनीति है जो अपने अनुसार करते हैं. उनका अनुसरण तो लोग करते हैं, वे किसी का क्यों अनुसरण करें. लालू प्रसाद ने अपनी पूरी पॉलिटक्सि ही ऊंच नीच, अगड़ा-पिछड़ा और सांप्रदायिकता के बल पर की है. ऐसा ही तेजस्वी यादव कर रहे हैं. सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आप आयेंगे भी तो कुछ नया तो करेंगे नहीं, वही राग अलापेंगे जो आप अलापते रहे हैं. कोई फेर बदल तो आप कर नहीं सकते हैं.

सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी हार के मंथन करने के बजाये अपनी छुट्टी को ऐशो-आराम में गंवाया है. तेजस्वी को राजनीति करने का एक क्रैश कोर्स करना चाहिए. इससे शायद फायदा मिल जाये. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी अपनी राजनीति का पैटर्न नहीं बदलेंगे तो ऐसे ही मात खाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. डेड़ महीने में बिहार की जनता भूली नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >