बिहार में 1312 कृषि फीडरों में से 750 का निर्माण पूरा, नवंबर तक किसानों को मिल जायेंगे कनेक्शन

पटना : राज्य में 1312 डेडिकेटेड कृषि फीडर में से करीब 750 बन चुके हैं. वहीं, कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों को नवंबर तक विद्युत कनेक्शन दे दिये जायेंगे. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली कंपनी को राज्य में सभी कृषि फीडर बनाने की […]

पटना : राज्य में 1312 डेडिकेटेड कृषि फीडर में से करीब 750 बन चुके हैं. वहीं, कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों को नवंबर तक विद्युत कनेक्शन दे दिये जायेंगे. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली कंपनी को राज्य में सभी कृषि फीडर बनाने की समय सीमा 31 दिसंबर तय की थी. कृषि फीडर से बिजली आपूर्ति के लिए अलग से ट्रांसफॉर्मर भी लगाये जा रहे हैं.
साथ ही सरकारी व निजी नलकूपों को भी इसी फीडर से जोड़कर चालू करने की योजना है. सूत्रों का कहना है कि राज्य में किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन से 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जायेगी. इससे किसान फसलों की सिंचाई करेंगे और उनकी लागत में कमी आयेगी. अनुमान के मुताबिक अभी डीजल से फसल की सिंचाई करने पर जहां 100 रुपये की लागत आ रही है, वहीं बिजली से पटवन करने में मात्र पांच रुपये की लागत आयेगी.
बिजली के तार की चपेट में आने से तीन बसयात्रियों की मौत पर मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख
बिहार मानवाधिकार आयोग ने नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक यात्री बस के उच्च क्षमता वाले बिजली के तार की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत और दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार दुबे ने डीएम नवादा और बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, पटना के चेयरमैन से रिपोर्ट मांगी है.
आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा है कि यह हादसा एक गंभीर स्थिति का संकेत देता है. डीएम, नवादा और चेयरमैन, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, पटना को 12 जुलाई तक आयोग को अलग-अलग रिपोर्ट देनी है. विदित रहे कि बुधवार को कौआकोल थाना क्षेत्र के मड़पो गांव के 40 लोग प्राइवेट बस से जमुई जिले के झुमराज स्थान पर पूजा करने जा रहे थे, तभी झिलार जंगल में योगिया स्थान पर बस ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता वाले बिजली तार के संपर्क में आ गयी. पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये. इनका सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है.
लगाये जा रहे अलग ट्रांसफॉर्मर
बिजली कंपनी के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कृषि फीडर के एरिया बिजली आपूर्ति लगातार जारी रखने के लिए पोल, तार लगाने के साथ-साथ अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाये जा रहे हैं. सरकारी नलकूपों को भी इसी फीडर से जोड़कर चालू करने की योजना है. किसानों को भी अपना खुद का नलकूप लगाने के लिए इस फीडर से कनेक्शन दिये जायेंगे. जिस इलाके के खेतों तक बिजली गयी है, उनको प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >