पटना : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का शुक्रवार को दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने की घोषणा की जायेगी. नाम वापसी की अवधि खत्म हो जाने के बाद उनको उच्च सदन के निर्वाचित सदस्य का प्रमाणपत्र मिल जायेगा. पार्टी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने बताया कि लोजपा सुप्रीमो दोपहर 3.25 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.
यहां से सीधे बिहार विधानसभा पहुंचकर प्रमाणपत्र लेंगे. अपराह्न चार बजे भारतीय खाद्य निगम एवं केंद्रीय भंडारण निगम बिहार राज्य के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. मालूम हो कि रामविलास पासवान ने 21 जून को राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन किया था.
