पटना : हर बूथ पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के होंगे सदस्य

पटना : जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रभारी व संयोजक विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा है कि हमलोगों को यह सुनिश्चित करना है कि हर बूथ पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के कम-से-कम दो सक्रिय सदस्य हों. वे बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे. जदयू के […]

पटना : जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रभारी व संयोजक विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा है कि हमलोगों को यह सुनिश्चित करना है कि हर बूथ पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के कम-से-कम दो सक्रिय सदस्य हों.
वे बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे. जदयू के राष्ट्रीय सचिव व सदस्यता अभियान के प्रभारी रवींद्र सिंह ने कहा कि हमें दिन-रात मेहनत कर सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाना है. वहीं, प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी डॉ नवीन कुमार आर्य ने कहा कि सदस्यता अभियान में किसी तरह की कोई समस्या हो तो पार्टी मुख्यालय पूरी तत्परता से उसका समाधान करेगा.
व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि नीतीश कुमार ने हम व्यवसायियों को भयमुक्त होकर व सिर उठाकर काम करने का माहौल और अवसर दिया है. वहीं, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने कहा कि हमलोगों का यूएसपी हमारे नेता के नेतृत्व में हुआ काम है जिसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में आधुनिक संचार माध्यमों की बड़ी भूमिका होगी. बैठक में विधान पार्षद व पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >