नीतीश के काम को दूसरे राज्य फॉलो करते हैं: संजय

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को विपक्षी पार्टियां सराहती हैं और दूसरे राज्य फॉलो करते हैं. छात्राओं की पोशाक योजना, साइकिल योजना, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि पर कई राज्य अध्ययन कर इसे लागू कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री के प्रयासों से […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को विपक्षी पार्टियां सराहती हैं और दूसरे राज्य फॉलो करते हैं. छात्राओं की पोशाक योजना, साइकिल योजना, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि पर कई राज्य अध्ययन कर इसे लागू कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य के अंदर पारिवारिक झगड़ों और विवादों में भारी कमी आयी है. सिंह ने कहा कि बिहार में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर झगड़े सबसे ज्यादा होते थे.

ज्यादातर मामलों में विवाद हिंसक होकर फौजदारी तक जा पहुंचता था. पहले लोग पैसे के कारण निबंधित बंटवारे से परहेज करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. सौ रुपये के रजिस्ट्री शुल्क से बिहार के लाखों लोग जो संपत्ति विवाद के कारण कोर्ट, कचहरी और थाने का चक्कर काटते रहते थे, आज वह अमन चैन के साथ रह रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >