बिहटा : आजादी के 71 वर्ष बाद भी गरीबों को नहीं मिल रहा न्याय : मांझी

बिहटा : बिंदौल गांव में नेपाली राम के श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहटा पहुंचे. उन्होंने नेपाली राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. गौरतलब है कि विगत 12 दिन पूर्व नेपाली राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जीतन […]

बिहटा : बिंदौल गांव में नेपाली राम के श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहटा पहुंचे. उन्होंने नेपाली राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. गौरतलब है कि विगत 12 दिन पूर्व नेपाली राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि नेपाली राम की हत्या बंदोबस्त जमीन से गरीबों को बेदखल करने की साजिश है.

पूरे बिहार में ऐसी घटनाएं हो रही हैं.आजादी के 71 वर्ष बाद भी गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. बिंदौल के नेपाली राम हत्याकांड की उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की. मौके पर हम के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र , प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, राजेश गुप्ता, माधुरी गुप्ता आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >