पटना : दूसरे बोर्ड में एडमिशन में यूनिक कोड जरूरी

30 सितंबर तक सभी स्कूलों को दे दिये जायेंगे यूनिक कोड बच्चों को स्कॉलरशिप भी इसी के आधार पर मिलेगी पटना : कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूलों को यूनिक कोड लेना अनिवार्य है. अगर, स्कूलों ने यह विशेष कोड नहीं लिया, तो जिले से दूसरे जिले और प्रदेश से बाहर किसी कक्षा में […]

30 सितंबर तक सभी स्कूलों को दे दिये जायेंगे यूनिक कोड
बच्चों को स्कॉलरशिप भी इसी के आधार पर मिलेगी
पटना : कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूलों को यूनिक कोड लेना अनिवार्य है. अगर, स्कूलों ने यह विशेष कोड नहीं लिया, तो जिले से दूसरे जिले और प्रदेश से बाहर किसी कक्षा में एडमिशन भी नहीं हो पायेगा. बच्चों को स्कॉलरशिप भी नहीं मिल पायेगी.
इस साल से भारत सरकार ने यह पोर्टल लांच कर दिया है. इसके तहत पटना में भी अभी तक लगभग सौ स्कूलों ने ही नामांकन कराया है, जबकि इस कोड को लेने के लिए अंतिम तारीख 24 जून तक ही निर्धारित है. जानकारी हो कि कक्षा बारहवीं तक के सभी तरह के स्कूलों की संख्या एक हजार से अधिक है.
पहले ऑफलाइन दिया जाता था कोड, अब यह सिस्टम हो गया है ऑनलाइन
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडीआइएसइ) नाम के सॉफ्टेवयर के जरिये सरकारी और निजी स्कूलों को यूनिक आइडी दी जा रही है. अभी नामांकन चल रहा है. इसके बाद 30 सितंबर से पहले सभी स्कूलों को आइडी कोड दे दिये जायेंगे. उल्लेखनीय है कि पहले इस तरह का कोड आॅफलाइन दिया जाता था. हालांकि उसकी अनिवार्यता नहीं थी. इस बार यह सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है. पटना में निजी स्कूल संचालक इसकी बारीकियां जानने के लिए डीइओ ऑफिस में पहुंच रहे हैं.
पोर्टल पर स्कूलों को देनी होंगी ये जानकारियां : स्कूल का समूचा इन्फ्रास्ट्रक्चर, बच्चों के नामांकन का डेटा, बच्चों का क्लास, जाति और अन्य तरह का वर्गीकरण होना चाहिए. संचालक और उससे जुड़ी समुचित जानकारियां आदि ऑनलाइन कर दी जायेंगी. उस कोड के जरिये समूची जानकारी दिल्ली में बैठ कर योजनाकार जान सकेंगे. इस डाटा के आधार पर ही बजट बनेगा. एक शैक्षणिक बोर्ड से दूसरे बोर्ड मसलन सीबीएसइ में एडमिशन लेना होगा, तो उसके लिए भी यह कोड जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >