पटना : एसडीओ के गार्ड की जेब से मिला छुट्टी का आवेदन, खुदकुशी के पीछे छुट्टी ही है वजह!

पटना : सदर एसडीओ अनुपमा सिंह के छज्जूबाग सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड केशव प्रताप (25) की मौत के बाद उनके जेब से एक आवेदन मिला है. यह आवेदन छुट्टी का है. आवेदन के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि केशव 30 दिन का अवकाश चाहते थे, उन्होंने प्रोफार्मा में भरा है कि […]

पटना : सदर एसडीओ अनुपमा सिंह के छज्जूबाग सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड केशव प्रताप (25) की मौत के बाद उनके जेब से एक आवेदन मिला है.
यह आवेदन छुट्टी का है. आवेदन के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि केशव 30 दिन का अवकाश चाहते थे, उन्होंने प्रोफार्मा में भरा है कि आैरंगाबाद में छुट्टी अवधि में रहेंगे और अवकाश का कारण मकान बनवाना बताया था. उन्हें 22 जून से अवकाश जाना था. अवकाश अभी प्राप्त नहीं हुआ था लेकिन प्रोसेस में था.
वहीं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों का कहना है कि उनके पास छुट्टी का आवेदन आया ही नहीं था. यह भी पता चला है कि केशव प्रताप पिछले 15 दिन से पुलिस लाइन का चक्कर काट रहा था. आशंका है कि कहीं अवकाश नहीं मिलने की वजह से केशव तनाव में था. 2013 बैच के इस सिपाही ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया है.
यहां बता दें कि एसडीओ के गार्ड केशव प्रसाद ने दिन में करीब 11बजे एसडीओ के आवास पर अपने एसएलआर से ठुड्ढी में गोली मार लिया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यहां बता दें कि पुलिसकर्मियों के अवकाश को लेकर पुलिस लाइन में जबरदस्त बवाल हो चुका है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी तक झेलनी पड़ी.
मकान बनवाने को 30 दिनों की मांग रहा था छुट्टी
फोन पर पिता से की थी बात
केशव ने सुसाइड करने से दो दिन पहले अपने पिता विनय कुमार सिंह को फोन किया था. उसने बताया था कि यहां पर मन नहीं लग रहा है. करकट में रहना पड़ रहा है, बहुत गर्मी लग रही है. इससे यह साफ है कि वह ड्यूटी स्थल पर खुश और सामान्य नहीं था. फिलहाल मौत की मूल वजह क्या है? इसकी जांच हो रही है.
पुलिस ने निकाला केशव का सीडीआर
पुलिस ने केशव प्रताप को घटना स्थल से बरामद किया था. इसके बाद मोबाइल फोन
का सीडीआर निकाला गया है. सीडीआर की जांच हो रही है. घटना से पहले केशव की किससे बात हुई थी. किस नंबर पर लगातार बात हो रही थी, पुलिस उसे सत्यापित करके पूछताछ करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >