पटना : 82 किमी में बांधों की होगी निगरानी

पटना : जिले में बाढ़ सुरक्षा को लेकर बांधों का निरीक्षण किया गया. डीएम कुमार रवि के निर्देश पर सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने कुल 82 किमी में गंगा बांधों का निरीक्षण किया. डीएम ने बताया कि प्रत्येक किमी पर निगरानी के लिए एक होमगार्ड की तैनाती कर दी गयी है. इसके अलावा सीओ […]

पटना : जिले में बाढ़ सुरक्षा को लेकर बांधों का निरीक्षण किया गया. डीएम कुमार रवि के निर्देश पर सदर एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने कुल 82 किमी में गंगा बांधों का निरीक्षण किया. डीएम ने बताया कि प्रत्येक किमी पर निगरानी के लिए एक होमगार्ड की तैनाती कर दी गयी है.
इसके अलावा सीओ व जेई को निर्देश दिया गया है कि जहां बांधों की स्थिति खराब है, उसकी सूची बनाकर ठीक किया जाये. इसके अलावा अतिक्रमण भी हटाने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि गंगा प्रोटेक्शन वॉल को भी ठीक करने के निर्देश दिये गये हैं. पुनपुन में पुनपुन बायां तटबंध, खजूरी तटबंध के अलावा दीघा, मनेर, दानापुर अादि को ठीक करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >