अगले 72 घंटे में मॉनसून आने की उम्मीद

पटना : समूचे बिहार के लोगों की निगाहें बंगाल की खाड़ी से उठे मॉनसून पर है, जाे पूर्वी बिहार से बिहार में प्रवेश करेगा. लिहाजा अगले 72 घंटे बिहार के लिए अहम हैं. यह देखते हुए कि बिहार का आधा हिस्सा जबरदस्त लू की चपेट में है और आधा हिस्सा आर्द्रता से परेशान है. हालांकि […]

पटना : समूचे बिहार के लोगों की निगाहें बंगाल की खाड़ी से उठे मॉनसून पर है, जाे पूर्वी बिहार से बिहार में प्रवेश करेगा. लिहाजा अगले 72 घंटे बिहार के लिए अहम हैं. यह देखते हुए कि बिहार का आधा हिस्सा जबरदस्त लू की चपेट में है और आधा हिस्सा आर्द्रता से परेशान है.

हालांकि आइएमडी ने साफ किया है कि बंगाल की खाड़ी से उठी मॉनसूनी हवाएं हमें राहत देंगी. आइएमडी के मुताबिक शुक्रवार के बाद कुछ दिनों के लिए लू से बिहार को मुक्ति मिलने का पूर्वानुमान है. 22 से 26 जून के बीच शहर के आसमान के ऊपर बादल छाये रहने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है.
40 पर पहुंचा पटना का तापमान : पटना का तापमान गुरुवार को घटकर 40़ 2 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका है. हालांकि अब भी वह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान सामान्य से केवल तीन डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस रहा. आर्द्रता दिन भर 58% से अधिक रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >