पटना : रविवार तक पूर्वी बिहार पहुंचेगा मॉनसून

साउथ-वेस्ट एंड सेंट्रल बिहार अभी कुछ दिन और तपेगा पटना : बंगाल की खाड़ी से उठा माॅनसून रविवार तक पूर्वी बिहार पहुंच जायेगा. बिहार में माॅनसून पहुंचने के लिए पहली बार भौगोलिक परिदृश्य उपयुक्त है. खासतौर पर पूर्वी बिहार में पछुआ की जगह पूर्वी हवा बहनी शुरू हो गयी है. हालांकि, शेष बिहार में माॅनसून […]

साउथ-वेस्ट एंड सेंट्रल बिहार अभी कुछ दिन और तपेगा
पटना : बंगाल की खाड़ी से उठा माॅनसून रविवार तक पूर्वी बिहार पहुंच जायेगा. बिहार में माॅनसून पहुंचने के लिए पहली बार भौगोलिक परिदृश्य उपयुक्त है. खासतौर पर पूर्वी बिहार में पछुआ की जगह पूर्वी हवा बहनी शुरू हो गयी है.
हालांकि, शेष बिहार में माॅनसून पहुंचने के बार में अभी तक कोई पूर्वानुमान नहीं है. साउथ-वेस्ट एंड सेंट्रल बिहार अभी कुछ दिन और तपेगा. आइएमडी व इंडियन मेटरोलॉजिकल सोसाइटी, बिहार ने संयुक्त रूप से पूर्वानुमान जारी किया है कि माॅनसून के लिए बनी उपयुक्त भौगोलिक दशाओं में अचानक कोई परिवर्तन नहीं हुआ तो रविवार 23 जून तक पूर्वी बिहार में माॅनसून प्रवेश कर जायेगा.
बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम पहुंचेगा बिहार : दरअसल बंगाल की खाड़ी से उठे माॅनसून के लिए उपयुक्त परिस्थितियां बन चुकी हैं. बंगाल की खाड़ी में कम दाब का केंद्र बना हुआ है. हवा भी पुरवैया है.
हालांकि, दोनों संस्थाओं ने साफ किया है कि पूर्व बिहार से परे शेष बिहार में माॅनसून के लिए अभी इंतजार करना होगा. इंडियन मेटेरोलॉजिकल सोसाइटी बिहार के अध्यक्ष डाॅ प्रधान पार्थ सारथी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम से माॅनसून पूर्वी बिहार में प्रवेश कर जायेगा. झारखंड के रास्ते पूर्णिया या कटिहार में सबसे पहले बारिश होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >