पटना : डॉक्टर, दवा और आइसीयू की जरूरत : माले

पटना : भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल के नेतृत्व में पार्टी की एक राज्यस्तरीय टीम ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का दौरा किया. टीम ने पीआइसीएयू से लेकर वार्ड में भर्ती बच्चों को देखाऔर उनके परिजनों से बातचीत की. कुणाल ने कहा कि चमकी बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है. यहां डॉक्टर, […]

पटना : भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल के नेतृत्व में पार्टी की एक राज्यस्तरीय टीम ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का
दौरा किया. टीम ने पीआइसीएयू से लेकर वार्ड में भर्ती बच्चों को देखाऔर उनके परिजनों से बातचीत की. कुणाल ने कहा कि चमकी बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है. यहां डॉक्टर, दवा और आइसीयू की जरूरत है.
वहीं माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद एसआर पिल्लई ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफा मांगा है. जमाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे हैं. ऐसे में उनको अपने पद पर बने रहना शोभा नहीं देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >