पटना : कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने लोजपा सांसद चिराग पासवान की गोवा में मौज-मस्ती से भरी पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं. उनका इसपर किया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि चिराग पासवान बिहार के जमुई लोकसभा सीट से सांसद है और एक्यूट इनसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी चमकी बुखार से पूरे बिहार में अब तक 112 मासूम बच्चों के मौत की खबर है.
कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ानेअपने ट्वीटकेमाध्यम से लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के सांसद बेटे चिराग पासवानके गोवा में मौज-मस्ती और पार्टी करने की तस्वीर शेयर करते हुए कई सवाल उठाये है. वायरल तस्वीरों में चिराग अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाते दिख रहे हैं. मुजफ्फरपुर में मासूमों की मौतपरमचे हाहाकार के बीचचिराग पासवान की वायरल इन तस्वीरों पर बिहार में सियासी पारा चढ़ने के कयास लगाये जा रहे है.
हालांकि, चिराग पासवान पर लगे आरोपों पर उनकी पार्टी लोजपा कीओर से इनवायरल तस्वीरों के बारे में फिलहाल जानकारी नहींहोने की बात कहीजारही है. बतायाजा रहाहैकिलोजपा सांसद चिराग पासवान पिछलेतीन दिन से संसद की कार्यवाही में शामिल हो रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया परसक्रिय रहने वाले चिराग पासवान ने अपनी वायरल हो रही तस्वीर पर अब तक कोई सफाई नहीं दी है.
