पटना सिटी : कुख्यात लूल्हा पुलिस के हत्थे चढ़ा

पटना सिटी : खाजेकलां थाना पुलिस ने अापराधिक मामलों में फरार चल रहे मौला शाह बाग निवासी कुख्यात अपराधी पिंटू उर्फ लूल्हा को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अबरार अहमद खां ने बताया कि पकडे गये बदमाश के खिलाफ खाजेकलां थाने में नौ मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट व बम विस्फोट के साथ- साथ […]

पटना सिटी : खाजेकलां थाना पुलिस ने अापराधिक मामलों में फरार चल रहे मौला शाह बाग निवासी कुख्यात अपराधी पिंटू उर्फ लूल्हा को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अबरार अहमद खां ने बताया कि पकडे गये बदमाश के खिलाफ खाजेकलां थाने में नौ मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट व बम विस्फोट के साथ- साथ अन्य मामले हैं.
अगमकुआं थाना में एक और दूसरे थानों में भी इसके खिलाफ कई कांड अंकित हैं.पकड़े गये बदमाश को खाजेकलां पुलिस ने पूछताछ के उपरांत शनिवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अबरार अहमद खां ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश पिंटू कुछ युवकों के साथ गैंग बना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. पुलिस की मानें तो पूछताछ में उसने कई अापराधिक वारदात में संलिप्तता स्वीकार की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >