मसौढ़ी : धनरूआ में पानी के लिए सड़क जाम

मुखिया और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मिला आश्वासन अलग-अलग वार्डों के सैकड़ों ग्रामीण उतरे सड़क पर मसौढ़ी : पानी की घोर किल्लत से परेशान धनरूआ पंचायत के पांच अलग-अलग वार्डों के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को आक्रोशित हो उठे और धनरूआ पंचायत भवन के पास पटना-गया (एचएस -01) मार्ग को करीब घंटेभर जाम कर आक्रोशपूर्ण […]

मुखिया और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मिला आश्वासन
अलग-अलग वार्डों के सैकड़ों ग्रामीण उतरे सड़क पर
मसौढ़ी : पानी की घोर किल्लत से परेशान धनरूआ पंचायत के पांच अलग-अलग वार्डों के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को आक्रोशित हो उठे और धनरूआ पंचायत भवन के पास पटना-गया (एचएस -01) मार्ग को करीब घंटेभर जाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. उन्होंने इस दौरान पंचायत की मुखिया व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन करने वालों में वार्ड संख्या 5,6,9,11 व 12 के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे धनरूआ बीडीओ रामजी पासवान के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और सड़क जाम खत्म किया. ग्रामीणों का आरोप था कि धनरूआ प्रखंड मुख्यालय में स्थित जलमीनार से पानी की आपूर्ति का जिम्मा सरकार ने पीएचइडी को सौंपा है.
इस कारण वह लोग मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के जल नल से वंचित हो गये. ग्रामीण सुनील बिंद, दीपक कुमार, बौधू बिंद, कमलेश पासवान, कुसुम देवी, रंजू देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पीएचइडी की लापरवाही के कारण एक साल से पाइप बिछा देने व नल का कनेक्शन कर देने के बावजूद भी उन्हें एक बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि टंकी से पानी की आपूर्ति के में कई जगह लीकेज है. एक साल बीत जाने के बावजूद उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच सका है. धनरूआ पंचायत की मुखिया संगीता देवी ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर वह तीन साल से लगातार पीएचइडी समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख रही हैं, लेकिन उनके द्वारा हर बार उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है. मुखिया ने बताया कि धनरूआ के जलमीनार से धनरूआ के अलावा जलालपुर, धनरूआ बाजार, शहर व मंझौली गांव में पानी की आपूर्ति की जानी है, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ पानी का कनेक्शन ही दिया गया है.
पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता केके नारायण ने बताया कि टंकी का स्विच बल्ब खराब होने से टंकी में पानी स्टोर नहीं हो पा रहा है. फिलहाल ग्रामीणों को शनिवार तक वेट करना होगा. स्विच बल्ब मंगवा लिया गया है. जल्द ही लगा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >