लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता बने ललन सिंह

पटना : जदयू संसदीय दल के पदाधिकारियों का मंगलवार को चयन किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जानकारी दी है कि 17वीं लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ बनाये गये हैं. इसके साथ ही बैद्यनाथ प्रसाद महतो जदयू संसदीय दल के उप नेता और […]

पटना : जदयू संसदीय दल के पदाधिकारियों का मंगलवार को चयन किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जानकारी दी है कि 17वीं लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ‘ललन सिंह’ बनाये गये हैं. इसके साथ ही बैद्यनाथ प्रसाद महतो जदयू संसदीय दल के उप नेता और दिलेश्वर कामैत को लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के मुख्य सचेतक के रूप में चयन किया गया है.

गौर हो कि ललन सिंहने मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव में नीलम देवी को हराकर जीत दर्ज की है. ललन सिंह नीतीश कुमार की सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >