पटना : भवनों की एसडीओ व कोचिंग के लाइसेंस की जांच करेंगे डीइओ

डीएम ने कोचिंग संस्थानों की जांच का दिया निर्देश पटना : जिले में चल रहे शैक्षणिक कोचिंग संस्थानों की जांच करायी जायेगी. इसके लिए डीएम कुमार रवि ने टीम का गठन किया है. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच को लेकर जल्द-से-जल्द रिपोर्ट […]

डीएम ने कोचिंग संस्थानों की जांच का दिया निर्देश
पटना : जिले में चल रहे शैक्षणिक कोचिंग संस्थानों की जांच करायी जायेगी. इसके लिए डीएम कुमार रवि ने टीम का गठन किया है. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच को लेकर जल्द-से-जल्द रिपोर्ट दें.
ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके. उन्होंने निर्देश दिया है कि एसडीओ कोचिंग संस्थानों के भवनों की जांच करेंगे और यह देखेंगे कि भवन मानक के अनुरूप चल रहे हैं कि नहीं. इसके अलावा अग्निशमन पदाधिकारी को भी अपने स्तर से जांच कर रिपोर्ट देनी होगी. अगर, दोनों पदाधिकारियों को मानक के अनुरूप स्थिति नहीं मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. वहीं, कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा उपकरण लगाने को प्रेरित करना होगा.
डीइओ लाइसेंस की करेंगे जांच : डीएम ने बताया कि डीइओ को निर्देश दिया गया है कि कोचिंग संस्थानों के रजिस्ट्रेशन की जांच करें. इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है. वहीं, जिनके पास लाइसेंस नहीं है, तो उनको बंद कराने व नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारियों को शहर के बीच में चल रहे गैस गोदाम या अन्य ज्वलनशील पदार्थों के गोदामों की भी जांच करनी है. वैसे गोदामों को रिमोट एरिया में ले जाना है. ताकि, भविष्य में कोई दुर्घटना नहीं हो. गौरतलब है कि शहर में लगभग पांच हजार से अधिक कोचिंग संस्थान चल रहे हैं. इसमें केवल 277 कोचिंग स्थानों के पास रजिस्ट्रेशन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >