फॉर्म 16 के बिना भी फाइल कर सकते हैं इनकम टैक्स रिटर्न

पटना : इनकम टैक्स रिटर्न भरने का समय नजदीक आ गया है. वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए या अन्य करदाताओं के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. लेकिन कर्मचारी तैयारी में जुट गये हैं. इनकम टैक्स रिटर्न भरने मंे सबसे अहम भूमिका फॉर्म नंबर 16 की होती है. फॉर्म में यह […]

पटना : इनकम टैक्स रिटर्न भरने का समय नजदीक आ गया है. वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए या अन्य करदाताओं के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है. लेकिन कर्मचारी तैयारी में जुट गये हैं. इनकम टैक्स रिटर्न भरने मंे सबसे अहम भूमिका फॉर्म नंबर 16 की होती है. फॉर्म में यह अंकित होता है कि आपको कितनी सैलरी मिली.

सैलरी के अलावा क्या-क्या भत्ते मिले. इसमें निवेश का भी विवरण होता है. अब यहां सवाल यह उठता है कि आपको फॉर्म 16 नहीं मिला है, ताे ऐसी स्थिति में क्या किया जाये. इस परिस्थिति में आपके पास यह एक उपाय बचता है कि अगर आपके पास अपनी सैलरी और इन्वेस्टमेंट की डिटेल है और आपको पता है कि कितना टीडीएस कटा हुआ है, तब भी आप रिटर्न फाइल कर सकते हैं.
टीडीएस अधिक हो, तो कर सकते हैं टैक्स रिफंड क्लेम
वरीय चार्टर्ड अकाउंटेंट मुशींद्र कुमार मशी ने बताया कि इसके अलावा आप कई तरह के डिडक्शन अपनी सैलरी इनकम से क्लेम कर सकते हैं. कई नॉन टैक्सेबल आइटम हैं, जो अापकी टैक्सेबल इनकम को कम करते हैं, जैसे-हाउस रेंट, ट्रैवल अलाउंस आदि के साथ निवेश पर सेक्शन 80 के तहत डिडक्शन मिलता है.
सैलरी इनकम के अलावा आपको अन्य स्रोतों से भी इनकम हो सकती है. जैसे बचत खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट से मिलने वाला ब्याज इनकम हो सकता है. अगर यह इनकम टैक्सेबल है, तो इसे सैलरी इनकम से जोड़ें. ये सभी स्टेप्स फॉलो करने के बाद, अपनी देनदारी कैलकुलेट कर सकते हैं.
इसके लिए आपको वास्तविक टैक्स देनदारी पता करनी होगी. पहले से जमा कराये टीडीएस से इसकी तुलना करें. टीडीएस वास्तविक टैक्स देनदारी से अधिक है, तो टैक्स रिफंड क्लेम कर सकते हैं. वहीं अगर आपकी टैक्स देनदारी जमा कराये गये टीडीएस से अधिक है, तो आपको अतिरिक्त टैक्स का भुगतान करना होगा.
कुलाधिपति ने कार्यकारी कुलपति को तत्काल नये परीक्षकों की नियुक्ति कर शोध प्रबंधों की जांच कराने को कहा. राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के बावजूद गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति नहीं होने पर विवि की शैक्षणिक व्यवस्था में गिरावट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >