पटना : घर में घुस कर चार सहोदर भाइयों को मारी गोली, दो की हालत चिंताजनक

फतुहा :पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बीती रात आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के ही रहनेवाले विनोद ने अपने सहयोगियों के साथ सुल्तानपुर निवासी सिंकदर राय के घर में घुस कर उसके चार बेटों को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सभी घायलों को पीएमसीएच ले जाया […]

फतुहा :पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बीती रात आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के ही रहनेवाले विनोद ने अपने सहयोगियों के साथ सुल्तानपुर निवासी सिंकदर राय के घर में घुस कर उसके चार बेटों को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सभी घायलों को पीएमसीएच ले जाया गया है. इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में आपसी विवाद में पड़ोसी विनोद अपने सहयोगियों के साथ सिकंदर राय के घर में घुस कर उसके चार बेटों को गोली मार दी. गोली लगने से चारो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. चारो भाइयों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घायलों में सिंकदर राय के चारों पुत्र पिंटू, अरुण, रंजीत और रविंद्र हैं. पिंटू को हाथ और जांघ, अरुण को सिर, रंजीत को हाथ और रविंद्र को सिर में गोली लगी है. घायलों में में अरुण और रविंद्र की हालत चिंताजनक बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलते ही थानाधयक्ष मनीष कुमार मामले की जांच में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >