बोले पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा- जनता दरबार में हाजिरी लगाने आया हूं

फतुहा : पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार की शाम फतुहा स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे. चुनाव प्रचार पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से बात की और कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत रखने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया व भावुक होते हुए कहा कि मैं लापता नहीं हूं, […]

फतुहा : पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार की शाम फतुहा स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे. चुनाव प्रचार पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से बात की और कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत रखने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया व भावुक होते हुए कहा कि मैं लापता नहीं हूं, बल्कि मैं जनता के दरबार में हाजिरी लगाने आया हूं. पिछले दस साल में पटना साहिब के जनता ने जो आदर भाव और सम्मान दिया है उसी का नतीजा है कि मैं आपके बीच एक बार फिर से आया हूं.
वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा की जीत को लेकर बुधवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. अशोक राजपथ में गायघाट से मालसलामी तक प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजीत आनंद साहू के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन किया. सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जत्था महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को जीताने की अपील से भरे नारों का जयघोष करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >