पटना : राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से यात्रा अब पहले से अधिक सुरक्षित होगी

पटना : राजेंद्र नगर-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13201/02 राजेंद्र नगर टर्मिनल-कुर्ला एक्सप्रेस अब एलएचबी (दुर्घटना के समय एक बोगी दूसरी बोगी पर नहीं चढ़ती) रैक से चलेगी. रेलवे बोर्ड की ओर से दानापुर रेलमंडल को एलएचबी रैक उपलब्ध करा दी गयी है. संभावना है कि एक सप्ताह के भीतर राजेंद्र नगर से […]

पटना : राजेंद्र नगर-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13201/02 राजेंद्र नगर टर्मिनल-कुर्ला एक्सप्रेस अब एलएचबी (दुर्घटना के समय एक बोगी दूसरी बोगी पर नहीं चढ़ती) रैक से चलेगी. रेलवे बोर्ड की ओर से दानापुर रेलमंडल को एलएचबी रैक उपलब्ध करा दी गयी है. संभावना है कि एक सप्ताह के भीतर राजेंद्र नगर से खुलने वाली कुर्ला एक्सप्रेस इस रैक से चलनी शुरू हो जाये.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र नगर-कुर्ला एक्सप्रेस के चार रैक हैं. इसमें पूर्व मध्य रेल की ओर से दो रैक मुहैया कराया गया है. शेष दो रैक आना बाकी है.
हालांकि, एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध दो रैक के सहारे भी नयी व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी. दानापुर रेलमंडल के पीआरओ संजय प्रसाद ने बताया कि एलएचबी रैक के स्लीपर कोच में सीटी की संख्या 72 से 80 हो गया है. वहीं, थर्ड एसी में 72 सीट और सेकेंड एसी में 54 सीट उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि आइसीएफ कोच से एलएचबी कोच की लंबाई दो मीटर अधिक है और चार इमरजेंसी खिड़की बनाया गया है, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को कोच से बाहर निकलने में आसानी हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >