पटना : सीबीएसइ ने हाल ही में बताया था कि कक्षा 10वीं सामाजिक विज्ञान के लिए नवीनतम पाठ्यक्रम में तय किया है कि बोर्ड कुल पांच अध्यायों का मूल्यांकन नहीं करेगा. इसका केवल आंतरिक मूल्यांकन किया जायेगा.
बोर्ड ने अपने निर्देश में स्पष्ट उल्लेख किया था कि स्कूलों की ओर से आवधिक परीक्षणों में समान अध्यायों का मूल्यांकन किया जायेगा. सामाजिक विज्ञान के अध्यायों की सूची, जिनका बोर्ड परीक्षा 2020 में मूल्यांकन नहीं किया जायेगा. सीबीएसइ के इस फरमान के बाद 10वीं के लिए नया सिलेबस डाउनलोड कर दिया है. जिसमें हटाये गये अध्याय शामिल नहीं किये गये हैं.
सिलेबस : फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ (यूनिट टू कंटेम्परेरी इंडिया)
– डेमोक्रेसी एंड डाइवरसिटी (यूनिट थ्री:डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स )
– पॉपुलर स्ट्रगल एंड मूवमेंट्स (यूनिट थ्री: डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स)
– चैलेंज टू डेमोक्रेसी (यूनिट थ्री: डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स 2)
