फुलवारीशरीफ : करेंट लगने से घायल बिजली मिस्त्री की मौत

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ थाना के सामने ब्लास्ट केबल की मरम्मत के दौरान अचानक हुई बिजली आपूर्ति से करेंट लगने झुलसे दूसरे बिजली मिस्त्री बिड़ला कॉलोनी निवासी मनोज पांडेय की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही देर रात फुलवारीशरीफ थाने के सामने आंधी-पानी में ब्लास्ट […]

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ थाना के सामने ब्लास्ट केबल की मरम्मत के दौरान अचानक हुई बिजली आपूर्ति से करेंट लगने झुलसे दूसरे बिजली मिस्त्री बिड़ला कॉलोनी निवासी मनोज पांडेय की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी.

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही देर रात फुलवारीशरीफ थाने के सामने आंधी-पानी में ब्लास्ट केबल की मरम्मत करने के लिए नियमानुसार जेइ नौशाद रिजवी से शट डाउन लेकर काम करने के लिए पोल पर बिजली मिस्त्री ललन ठाकुर और मनोज पांडेय चढ़े थे. इसी दौरान जेइ की लापरवाही से अचानक सप्लाइ चालू करा दिये जाने से मरम्मत के दौरान ही दोनों मिस्त्रियों को करेंट लगा था, जिसमें घटनास्थल पर ही ललन मिस्त्री की मौत हो गयी थी, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मिस्त्री मनोज पांडेय का इलाज कई अस्पतालों में कराया गया.

शनिवार की रात करीब एक बजे घायल मिस्त्री मनोज पांडेय ने पटना के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें कि इस मामले में जेइ नौशाद रिजवी को लापरवाही बरतने के आरोप में पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >