पटना : शत्रुघ्न सिन्हा ने सब्जीबाग में किया चुनाव प्रचार, कहा, भाजपा झूठों की पार्टी है

पटना : पटना साहेब से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को सब्जी बाग चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि वह अपने परिवार में आये हैं. उन्होेने अपने कॉलेज की दिनों को याद करते हुए कहा कि वह […]

पटना : पटना साहेब से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को सब्जी बाग चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित किया.
अपने संबोधन में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि वह अपने परिवार में आये हैं. उन्होेने अपने कॉलेज की दिनों को याद करते हुए कहा कि वह इन गलियों मे घूमा करते थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा इसलिए छोड़ा कि वह झूठों की पार्टी है, जहां सच बोलने वाले की कोई गुंजाइश नहीं है. वह सच के सिपाही हैं.
राहुल गांधी एक सच्चे व्यक्ति हैं, इसीलिये वह उनके साथ हैं. यहां की जनता सच का ही साथ देगी. सभा को वार्ड पार्षद अफसर अहमद, राजद के वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम सिद्दीकी, परवेज आलम, वार्ड पार्षद आशीष सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद और अशोक अहमद में भी संबोधित किया. समारोह में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर, कांग्रेस मैनीफेस्टो कमिटी के चेयरमैन आनंद माधव, सुबोध कुमार एवं अंबुज किशोर झा भी उपस्थित थे.
वहीं शत्रुघ्न सिन्हा खानकाह मुनएमिया दरगाहशरीफ मीतन घाट, खानकाह वारगाहे-ए-इश्क तकियाशरीफ मीतन घाट व खाजेकलां स्थित खानकाह हुसैनिया मेें दुआ पढ़ने व आशीष लेने पहुंचे. खानकाह मुनएमिया मीतन घाट दरगाह शरीफ के सज्जदानशीं सैयद शाह शमीमउद्दीन मुनएमी से मिले और दुआ मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >