पटना : राजाबाजार की रहने वाली महिला तमकेनत कलीम के सेविंग एकाउंट से जालसाजों ने यूपीआइ के माध्यम से एक लाख रुपये की निकासी कर ली. महिला का एकाउंट गर्दनीबाग के अनिसाबाद के बल्लमीचक में स्थित एक बैंक में है.
इस घटना के बाद महिला ने गर्दनीबाग थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है. जालसाजों ने तीन बार में निकासी है. पहली बार में 49 हजार, दूसरी बार में 49 हजार व तीसरी बार में दो हजार की निकासी की. मैसेज मिलने के बाद मामले की जानकारी हुई.
