पटना : रविवार की अपेक्षा सोमवार को राजधानी कुछ कम तपी. सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. सुबह से दोपहर दो बजे तक लू चली. इसके बाद अचानक पूर्वा हवा चलने से तापमान स्थिर हो गया. जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है, तो सोमवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में भी हीट वेब महसूस की गयी. सोमवार को अधिकतम तापमान 42 से कुछ ऊपर रहा.
लेकिन, विशेषता यह रही कि दस से चार बजे एक सामान रहा. कल भी पटना सहित प्रदेश में लू चलने की संभावना है.दो से पांच मई के बीच होगी बारिश : दो से पांच मई के बीच पटना और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. 30 अप्रैल और एक मई को पटना सहित पूरे प्रदेश में 40- 50 किलोमीटर की रफ्तार से गाले विंड चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
