पटना : सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का रविशंकर प्रसाद ने दिलाया भरोसा

जोरों पर है चुनाव प्रचार पटना : पटना साहिब क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कई स्थानों पर प्रचार किया. उन्होंने शहर के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चुनाव प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ बैठक करके उनके विचार जानने की कोशिश […]

जोरों पर है चुनाव प्रचार
पटना : पटना साहिब क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कई स्थानों पर प्रचार किया. उन्होंने शहर के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चुनाव प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ बैठक करके उनके विचार जानने की कोशिश की.
इस दौरान लोगों ने कहा कि ऐसा सांसद चाहिए, जो उनके सुख-दुख में साथ रहे. भगोड़ा सांसद नहीं चाहिए. इस पर रविशंकर प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त किया कि ऐसा नहीं होने जा रहा है. वे हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहेंगे. मौजूद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने कहा कि जनता उन्हें रिकॉर्ड मत से जीत दिलायेगी. जिन मोहल्लों में जन संपर्क किया, उसमें इंदिरा नगर, सिपारा, दशरथा, आनंदपुरी, जयप्रकाश नगर और मीठापुर शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >