पटना : उज्ज्वल से कुछ नहीं उगलवा पायी पुलिस

रिमांड की अवधि खत्म भेजा गया जेल पटना : कुख्यात उज्ज्वल ने रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में चकमा दिया और अत्याधुनिक हथियारों की जानकारी नहीं दी. इसके साथ ही उसने जो जानकारी दी, उससे पुलिस ने मात्र एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया. जबकि पूर्व में घटित घटनाओं […]

रिमांड की अवधि खत्म भेजा गया जेल
पटना : कुख्यात उज्ज्वल ने रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में चकमा दिया और अत्याधुनिक हथियारों की जानकारी नहीं दी. इसके साथ ही उसने जो जानकारी दी, उससे पुलिस ने मात्र एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किया. जबकि पूर्व में घटित घटनाओं में जिसमें उज्ज्वल का नाम सामने आया था, उसमें अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की बात सामने आयी थी. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है.
लेकिन उसे फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है. पुलिस ने उसकी दी गयी जानकारी के आधार पर बिहटा के पैनाल के बागीचा से हथियार व कारतूस बरामद करने में सफलता पायी. पैनाल गांव में उज्जवल के कई जान-पहचान वालों का घर है. अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद वह उसी इलाके में शरण लेता था. लेकिन जवान मुकेश की जिस हथियार से हत्या हुई थी, उसे बरामद नहीं कराया. पूछताछ में उसने केवल यह जानकारी दी कि उक्त हथियार उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के पास है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >