पटना साहिब व पाटलिपुत्र में नामांकन कल से

लोकसभा चुनाव. छह दिन मिलेगा नामांकन का मौका, दो दिन छुट्टी पटना : पटना जिले के पटना साहिब व पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 19 मई को होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल की सुबह 11 बजे से नामांकन की शुरुआत हो जायेगी. 29 अप्रैल तक चलने वाले नामांकन के दौरान अभ्यर्थियों को सिर्फ […]

लोकसभा चुनाव. छह दिन मिलेगा नामांकन का मौका, दो दिन छुट्टी
पटना : पटना जिले के पटना साहिब व पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 19 मई को होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल की सुबह 11 बजे से नामांकन की शुरुआत हो जायेगी. 29 अप्रैल तक चलने वाले नामांकन के दौरान अभ्यर्थियों को सिर्फ छह दिन नामांकन का मौका मिलेगा जबकि दो दिन शनिवार-रविवार को छुट्टी रहेगी. शनिवार को एनआइ एक्ट के तहत महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से छुट्टी घोषित है.
सोमवार से शुरू होने वाले नामांकन से पहले शनिवार को नॉमिनेशन मॉक रन किया गया. इस दौरान नामांकन दाखिल करने आने वाले अभ्यर्थियों के आगमन पर बैठने, नामांकन पत्र की प्रारंभिक जांच की तैयारी, सीसीटीवी की व्यवस्था, कंप्यूटर, कुर्सी, टेबुल, वीडियो कैमरा आदि के इंतजाम की जांच की गयी.
हेल्प डेस्क की व्यवस्था डीएम के न्यायालय वेश्म में की गयी है. नामांकन पत्रों की समीक्षा 30 अप्रैल को होगी जबकि दो मई की दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन भी कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >