पटना : शातिर चोर सोनू को शास्त्री नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना : शास्त्रीनगर पुलिस ने एमएलसी मनोज कुमार यादव के सरकारी फ्लैट में चोरी के साथ ही आधा दर्जन घरों में हुए चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके शेखपुरा झोपड़पट्टी स्थित झोपड़ी से तीन […]

पटना : शास्त्रीनगर पुलिस ने एमएलसी मनोज कुमार यादव के सरकारी फ्लैट में चोरी के साथ ही आधा दर्जन घरों में हुए चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इन घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके शेखपुरा झोपड़पट्टी स्थित झोपड़ी से तीन एलइडी टीवी, सात मोबाइल फोन, लाखों कीमत के गहने आदि बरामद कर लिया.
हालांकि घटना को अंजाम देने में शामिल कल्लू व राहुल फिलहाल फरार हैं. इन दोनों को भी पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बरामद सामानों में दो एलइडी टीवी व मोबाइल फोन एमएलसी मनोज कुमार यादव के आवास से चुराया गया था. इसके अलावे अन्य सामान पटेल नगर इलाके में हुए आधा दर्जन चोरी की घटनाओं के हैं. शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष निहार भूषण ने बताया कि फरार अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
मोबाइल का किया उपयोग और पकड़ा गया : चोरी करने के बाद सोनू ने मोबाइल फोन को बेच दिया था. इसके बाद खरीदने वाले ने मोबाइल का उपयोग किया और फिर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस खरीदार और फिर चोर तक पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >