पटना : बीपीएससी पीटी परीक्षा रिजल्ट में सुधार के लिए धरना

पटना : 64वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के रिजल्ट में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने एक बार फिर बीपीएससी कार्यालय में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा में पूछे गये 15 प्रश्नों का उत्तर गलत देने और इ ऑप्शन होते हुए भी तीन प्रश्नों को रद्द करने से बड़ी संख्या […]

पटना : 64वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के रिजल्ट में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने एक बार फिर बीपीएससी कार्यालय में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा में पूछे गये 15 प्रश्नों का उत्तर गलत देने और इ ऑप्शन होते हुए भी तीन प्रश्नों को रद्द करने से बड़ी संख्या में छात्र प्रभावित हुए हैं. सुधार की मांग को लेकर अध्यक्ष व सचिव से मुलाकात का प्रयास किया गया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी.
अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बीपीएससी कार्यालय परिसर में बैठे रहे. शाम को मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची पुलिस ने उनको जबरन हटाया. इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई. इससे नाराज अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय से राजवंशी नगर मोड़ तक कैंडिल मार्च भी निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >