पटना : छात्रा की छत से नीचे गिरने से मौत

पाटलिपुत्र थाने के मैनपुरा सिद्धेश्वर नगर की घटना पटना : पाटलिपुत्र थाने के मैनपुरा के सिद्धेश्वर नगर में 17 वर्षीय छात्रा रेशमी कुमारी की छत से नीचे गिरने से मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है आैर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल परिजनों ने […]

पाटलिपुत्र थाने के मैनपुरा सिद्धेश्वर नगर की घटना
पटना : पाटलिपुत्र थाने के मैनपुरा के सिद्धेश्वर नगर में 17 वर्षीय छात्रा रेशमी कुमारी की छत से नीचे गिरने से मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है आैर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार का बयान पुलिस को नहीं दिया है. रेशमी कुमारी के पिता विकास कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सिद्धेश्वर नगर स्थित श्रीनाथ प्रसाद के मकान में किराये पर रहते हैं. शनिवार की शाम रेशमी कुमारी छत पर गयी और फिर अचानक से नीचे गिर गयी. जिसके कारण काफी आवाज हुई और घर से सभी लोग बाहर निकले तो पाया कि रेशमी खून से लथपथ पड़ी हुई है.
इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकती है. शाम होने के कारण छात्रा के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था. रविवार को आवश्यक सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को पुलिस शव सौंप देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >