फुलवारीशरीफ : ट्रक ने एसएफसी के एजीएम को रौंदा

मृतक केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल के छोटे भाई का साला था बुलेट की सर्विसिंग करा बेऊर से लौट रहे थे सचिन फुलवारीशरीफ : बेऊर मोड़ के एक निजी अस्पताल के निकट सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एसएफसी के एजीएम 34 वर्षीय सचिन कुमार को रौंद दिया. मृतक केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव के छोटे […]

मृतक केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल के छोटे भाई का साला था
बुलेट की सर्विसिंग करा बेऊर से लौट रहे थे सचिन
फुलवारीशरीफ : बेऊर मोड़ के एक निजी अस्पताल के निकट सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एसएफसी के एजीएम 34 वर्षीय सचिन कुमार को रौंद दिया. मृतक केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव के छोटे भाई शिशुपाल राय के साले थे. सचिन दीघा गोदाम में एजीएम के पद पर तैनात थे.
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि खलासी को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया. मृतक की पहचान पर्स में मिले आधार कार्ड से हुई. सचिन बुलेट की सर्विसिंग करा बेऊर मोड़ से लौट रहे थे. तभी उनकी बुलेट सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी और वह सड़क पर गिर गये तभी पीछे से आ रहा ट्रक का पिछला चक्का उनके ऊपर चढ़ गया. घटनास्थल पर ही सचिन की मौत हो गयी.
सचिन कुमार मूल रूप से खोजा बाजार वार्ड 37 मुंगेर के रहने वाले थे. फिलहाल कंकड़बाग के मुन्नाचक के आसपास रहते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पटना के गोरियाटोली, कंकड़बाग से लेकर मुंगेर तक कोहराम मच गया है. परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी द्वारा जमीन की खुदाई हुई थी. अब तक उसे भरा नहीं गया.
आये दिन दुर्घटना होती रहती है. उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उनकी मौत से मेरी निजी क्षति हुई है. सचिन अविवाहित थे. थानेदार प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि चालक तो फरार होने में सफल रहा, जबकि खलासी गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >