पटना : एक फीसदी की छूट, तो 4.5 गुना बढ़ा ऑनलाइन भुगतान

अनुपम कुमार पटना : ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने को पिछले कई वर्षों से एक फीसदी छूट दी जा रही है. इस वजह से विगत 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 29 फीसदी लोगों ने ऑनलाइन बिल भुगतान किया. इस दौरान 40.02 लाख उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान किया, जिन्हें […]

अनुपम कुमार
पटना : ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने को पिछले कई वर्षों से एक फीसदी छूट दी जा रही है. इस वजह से विगत 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 29 फीसदी लोगों ने ऑनलाइन बिल भुगतान किया. इस दौरान 40.02 लाख उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान किया, जिन्हें 1421 करोड़ रुपये के भुगतान पर छूट के रूप में 14.21 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.
2016-17 में केवल छह फीसदी हुआ भुगतान
कुल भुगतान के एक तिहाई से भी कम पर सिमटे होने के बावजूद पिछले तीन वर्षों के दौरान ऑनलाइन भुगतान में 4.5 गुना की वृद्धि हुई है.
वर्ष 2016-17 में कुल भुगतेय बिजली बिल का केवल छह फीसदी ऑनलाइन भुगतान हुआ था जो कि गत दिनों समाप्त वित्तीय वर्ष 2018-19 में बढ़ कर कुल भुगतेय राशि का 29 फीसदी हो गया है. इसकी एक बड़ी वजह स्मार्ट फोन के प्रचलित होने से इंटरनेट की सहज उपलब्धता और ऑनलाइन बैंकिंग के प्रसार के कारण भुगतान में होने वाली सुविधा है.
कतार में खड़े होकर पसीना बहा रहे पर एटीपी खाली
ऑनलाइन सुविधा होने के बावजूद पेसु मुख्यालय के बिल भुगतान काउंटर पर लोग खड़े होकर बिल जमा करने के लिए पसीना बहा रहे हैं. आमतौर पर इसमें आधे से एक घंटे तक का समय लग रहा है. लेकिन बगल में स्थित एटीपी (एनी टाइम पेमेंट मशीन) का उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.
एटीपी प्राय: खाली रहती है. एटीपी से बिल भुगतान करने में एक मिनट से भी कम समय लगता है. इसके बावजूद लोग उसका इस्तेमाल करने से इसलिए बचते हैं कि ज्यादातर उपभोक्ता टेक्नोलॉजी फ्रेंडली नहीं हैं.
प्रभात खबर से बातचीत में बिल भुगतान काउंटर पर कतार में खड़े कई लोगों ने एटीपी के इस्तेमाल के तरीके की जानकारी नहीं होने की बात कही. टीम ने लोगों को इस संदर्भ में वहां स्पष्ट निर्देश लिखे होने और प्रक्रिया के पूरी तरह सुरक्षित होने की बात बतायी. इसके बावजूद ज्यादातर लोगों ने इन्कार कर दिया.
बिजली बिल का भुगतान
वित्तीय वर्ष कुल भुगतान ऑनलाइन भुगतान प्रतिशत
2016-17 3189 196 6
2017-18 4478 794 17
2018-19 4842 1421 29

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >